मुरादाबाद, मार्च 17 -- दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी से जहां एक तरफ, मार्च के महीने में अप्रत्याशित तौर पर बेकाबू रफ्तार से बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली वहीं, सांस लेने के लिए लोगों को साफ सुथरी हवा भी मयस्सर हो गई। बूंदाबांदी होने के चलते मुरादाबाद वायु प्रदूषण के ग्रीन जोन में आ गया जोकि, स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सौ से नीचे दर्ज होने के चलते वायु प्रदूषण के ग्रीन जोन की स्थिति बनी। मंगलवार को मुरादाबाद का एक्यूआई 89 रिकार्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा छह स्थानों का एक्यूआई जारी किया गया जिनमें से सिर्फ एक जगह पर एक्यूआई सौ से ऊपर दर्ज हुआ। स्थान एक्यूआईट्रांसपोर्टनगर 64बुद्धि विहार 72नया मुरादाबाद 89कांठ रोड 97जिगर कॉलोनी 87कांशीराम नगर 124

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...