मऊ, सितम्बर 10 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा गुरुवार को 'वायु प्रदूषण से बचें, समझदार बने' को लेकर सीएचसी परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कर रहे नवागत अधीक्षक डॉ.फैयाज अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चिकित्सकों ने यह बताया कि वायु प्रदूषण का स्वास्थ्य पर जहां अधिक प्रभाव पड़ता है, वहीं आंखों में जलन, त्वचा के रोग, हृदय रोग आदि होते हैं। इसके बचाव के क्रम में अधिक से अधिक पौधरोपण करें तथा स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दिया जाए, तभी आप वायु प्रदूषण से बच सकते हैं। रैली में डॉक्टर आनंद कुमार, डॉक्टर उत्तम कुमार, डॉक्टर सुशील बरनवाल, डॉक्टर संजय चौहान, सर्वेश सिंह, रंजू मौर्य, प्रवीण कुमार यादव, प्रिय बुद्ध, रितेश ...