फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं प्रबंधन को लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ भार्गव की अध्यक्षता में औद्योगिक इकाई संघ और डस्ट पोर्टल पर पंजीकृत परियोजनाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित पर्यावरणीय मानकों और दिशा-निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय अधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों को वायु प्रदूषण की रोकथाम के साथ डीजी सेट का निर्धारित नियमों के अनुसार संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने डस्ट पोर्टल पर स्व-परीक्षण रिपोर्ट समय पर दर्ज करने को कहा। बैठक में सीपीसीबी, सीएक्यूएम और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: पेट्रोल पंप पर न...