लखनऊ, मार्च 24 -- पावर कॉरपोरेशन ने मेमौरा वायुसेना स्टेशन की बिजली सप्लाई में लापरवाही बरतने और विभागीय कार्यों में शिथिलता के आरोप में अमौसी जोन के तत्कालीन मुख्य अभियंता महफूज आलम को भी निलंबित कर दिया। इससे पहले तत्कालीन एक्सईएन, एसडीओ और जेई निलंबित किए जा चुके हैं। कॉरपोरेशन चेयरमैन डा. आशीष गोयल ने निलंबित मुख्य अभियंता को प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (आगरा) से संबद्ध किया है। इससे पहले मध्यांचल विद्युत निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने उन्हें एक मार्च को अमौसी जोन से हटाकर मुख्यालय में संबंद्ध किया था। मामले की शुरूआत मेमौरा एयरफोर्स स्टेशन को बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवी अंडरग्राउंड केबल के निर्माण में बरती गई भारी लापरवाही है। इस तकनीकी खामी के कारण एयरफोर्स स्टेशन की बत्ती आए दिन गुल हो रही थी, जिससे सैन्य संचालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.