वायुसेना सही दिशा में लेकिन गति बढ़ा सकते हैं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- भारतीय वायुसेना सही दिशा में आगे बढ़ रही लेकिन इसकी गति थोड़ी और तेज हो सकती है। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बुधवार को दिल्ली स्थित वायुसेना सभागार में वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर पूर्व अधिकारियों को संबोधित करते हुए ये बात कही। वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन क्या हम सही गति से आगे बढ़ रहे हैं, यह सभी को तय करना है। हां, हम आज की तुलना में थोड़ा और तेज आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक के दौर में वायुसेना को अपनी क्षमताओं को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां वायुसेना को अधिक क्षमता, तेज गति से उपकरणों और प्रणालियों को शामिल करने तथा अधिक युद्धक क्षमता की जरूरत है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.