गया, अप्रैल 4 -- वायुसेना में सार्जेंट रहे आलोक कुमार (45 वर्ष) की लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। आलोक, टिकारी के तेलहा गांव का रहने वाले स्व. किशोरी शर्मा के पुत्र थे। गंभीर बीमारी से ग्रसित कई माह से दिल्ली के अस्पताल में इलाजरत थे और शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को वायुसेना के जवानों ने दिल्ली उन्हें अंतिम सलामी देकर विदाई दी। इसके बाद दिल्ली के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पैतृक गांव तेलहा में जैसे ही लोगों को इस बात की खबर मिली कि गांव में शोक का लहर दौड़ गया। लोगों ने बताया कि आलोक वायुसेना के बेंगलूर यूनिट में पदस्थापित थे। आलोक का एक पुत्र कृष कुमार व पुत्री सिमरन कुमारी है। वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रह रहे थे। इधर,उनकी मौत की सूचना पर विमलेश शर्मा,विकास शर्मा,बबलू शर्मा,अमर...