गिरडीह, जून 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नया पुल सिहोडीह स्थित ब्लू ओशन द स्टडी लाइब्रेरी में रविवार शाम सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। लाइब्रेरी के छात्र ऋषि कुमार वर्मा के भारतीय वायुसेना में चयन पर यह कार्यक्रम रखा गया था। लाइब्रेरी संचालक धनु कुमार और आरके सिंह कॉम्प्लेक्स के संचालक विभूति सिंह ने ऋषि को माला पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। धनु कुमार ने कहा कि ऋषि की सफलता संस्थान के लिए गर्व की बात है। यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में यहां से कई छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी सेवाओं में चयनित होंगे। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को शांत, अनुशासित और प्रेरणादायक माहौल मिलता है, जिससे तैयारी बेहतर होती है। मौके पर मौजूद विद्यार्थियों ने ऋषि को बधाई दी। सभी ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छा...