वायुसेना प्रमुख ने स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान में भरी आखिरी उड़ान
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने सेवानिवृत्ति से पहले सोमवार को स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में आखिरी बार उड़ान भरी। भारतीय वायुसेना ने सोमवार को एक्स पर बताया कि जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित अभ्यास 'तरंग शक्ति' के दौरान भरी गई यह उड़ान उस लड़ाकू पायलट की भावना को दर्शाती है, जो हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व करने में विश्वास रखता है। वायुसेना ने उड़ान का एक वीडियो भी साझा किया। इसके अलावा, अभ्यास के दौरान मित्र देशों के विमानों और सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के साथ उड़ान भरते हुए उनकी तस्वीरें भी साझा की गईं। एपी सिंह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.