प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय वायुसेना के एक लड़ाकू विमान को मंगलवार सुबह प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट पर एहतियातन उतरना पड़ा। इसकी वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट पर यात्री विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। नई दिल्ली से प्रयागराज आ रहे यात्री विमान को लखनऊ भेज दिया गया जबकि नई दिल्ली, मुम्बई और बिलासपुर की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इससे करीब 400 विमान यात्री परेशान हुए। उधर वायुसेना ने तकनीकी खराबी की बात से इनकार करते हुए इसे एहतियातन लैंडिंग बताया है। सेना के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु सिंह ने बताया कि कि मंगलवार को नियमित प्रशिक्षण मिशन पर गए लड़ाकू विमान ने एक ऑनबोर्ड इंडिकेशन के बाद प्रयागराज में एहतियातन लैंडिंग की। एयरक्रू और ग्राउंड स्टाफ ने स्थिति को पेशेवर तरीके से संभाला। इसके कारण कोई हादसा नहीं हुआ। उधर आपात लैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.