बरेली, नवम्बर 18 -- मीरगंज, संवाददाता। उड़ान के समय वायुसेना के हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत होने पर पायलट ने गोरा लोकनाथपुर गांव के नजदीक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इस दौरान हेलीकॉप्टर देखने को पूरा गांव उमड़ पड़ा। पायलट की सूचना पर दूसरा हेलीकॉप्टर तकनीकी विशेषज्ञ को लेकर पहुंचा। सूचना पर एसडीएम व सीओ फोर्स के साथ पहुंच गए। वायुसेना का हेलीकॉप्टर जैड-डी 4117 सोमवार को नियमित उड़ान पर था। उड़ान के दौरान दोपहर में पायलट को तकनीकी दिक्कत महसूस हुई। पायलट ने लगभग 4:30 बजे मीरगंज के रामगंगा के किनारे बसे गांव गोरा लोकनाथपुर में आबादी से लगे विनोद शर्मा के लैहटा के खेत में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना वायुसेना के अधिकारियों को दी। आधा घंटा बाद बरेली वायुसेना स्टेशन से एक्सपर्ट को लेकर दूसरा हेलीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.