प्रयागराज, जनवरी 25 -- वायुसेना के दो पायलटों को तालाब में फंसे एयरक्राफ्ट से सुरक्षित निकालने वाले पंकज सोनकर, आलोक यादव और लाल साहब निषाद को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार शाम सर्किट हाउस में सम्मानित किया। डिप्टी सीएम ने तीनों जांबाज युवाओं को सर्किट हाउस के सभा कक्ष में शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक गुरुप्रसाद मौर्य, भाजपा की गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। नगर निगम भी गणतंत्र दिवस पर तीनों जांबाजों को सम्मानित करेगा। पार्षद आकाश सोनकर ने बताया कि पायलटों को बचाने वालों में अजीत यादव का भी नाम सामने आया है। अजीत यादव को भी सम्मान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.