देवघर, जून 11 -- मधुपुर। मधुपुर की साधारण गलियों से निकलकर भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन के पद तक पहुंचे प्रशांत नारायण सिंह आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। रेलकर्मी स्वर्गीय अनुग्रहण नारायण सिंह के सुपुत्र प्रशांत ने अपनी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के बल पर परिवार और जन्मभूमि मधुपुर का मान बढ़ाया है। ग्रुप कैप्टन सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, मधुपुर से ली। दसवीं एमएलजी हाई स्कूल मधुपुर और बारहवीं देवघर कॉलेज से पूरी की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद उन्होंने वायुसेना का मार्ग चुना। छात्र जीवन से ही देशसेवा का जज्बा उनके मन में था। पायलट अफसर के रूप में जॉइनिंग के बाद, फ्लाइंग ऑफिसर, फ्लाइंग लेफ्टिनेंट, स्क्वाड्रन लीडर, विंग कमांडर और वर्तमान में ग्रुप कैप्टन के रूप में एयर फोर्स स्टेशन पुणे मे...