वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। जिले में होने वाले एयर शो की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को वायुसेना के अफसरों ने हेलीकॉप्टर से नमो घाट से अस्सी घाट तक निरीक्षण किया। अस्सी घाट से हेलीकॉप्टर अन्यत्र रवाना हो गया। सम्भावना है कि वायु सेना दिवस पर आठ अक्तूबर को यह शो आयोजित किया जाएगा। हालांकि स्थान और दिन का निर्धारण नहीं हुआ है। बता दें कि बुधवार को एयरफोर्स के अधिकारियों ने एयरपोर्ट और सीआईएसएफ के अधिकारियों संग बैठक कर एयर शो की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही नमो घाट का निरीक्षण भी किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.