नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- भारतीय वायुसेना की मशहूर सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने रविवार को गुजरात के अंकलेश्वर में हजारों दर्शकों के सामने शानदार हवाई प्रदर्शन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वदेशी ध्रुव (एएलएच) हेलीकॉप्टरों के साथ टीम ने फुर्ती, सटीकता और टीमवर्क का शानदार नजारा पेश किया। रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, सारंग टीम ने पांच हेलीकॉप्टरों के साथ जटिल फॉर्मेशन और एरोबैटिक करतब किए। दर्शकों में स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे, विमानन प्रेमी और अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। प्रदर्शन में वाइन ग्लास फॉर्मेशन, डायमंड फॉर्मेशन, भारत फॉर्मेशन और सारंग स्प्लिट जैसे प्रसिद्ध करतब दिखाए गए। हेलीकॉप्टरों ने आकाश में दिल का आकार बनाकर अंकलेश्वर के लोगों को हवाई सलामी दी। युवाओं पर गहरा असर विज्ञप्ति में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.