वायुमंडल एवं पर्यावरण, स्वास्थ्य क्षेत्र में एयरोसोल विज्ञान महत्वपूर्ण
कानपुर, सितम्बर 11 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के भौतिकी विभाग की ओर से एयरोसोल साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंड करियर अपारचुनिटी इन द डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। शुभारंभ स्कूल के निदेशक प्रो.आरके द्विवेदी और रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने किया। तमिलनाडु के डॉ. अमित कुमार ने वायुमंडल एवं पर्यावरण, स्वास्थ्य, परमाणु सुरक्षा तथा वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एयरोसोल विज्ञान की भूमिका पर जानकारी दी। एयरोसोल विज्ञान वर्तमान समय में पर्यावरणीय निगरानी, स्वास्थ्य सुरक्षा, परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण है। इस मौके पर प्रो. अंजू दीक्षित, डॉ. शिखा शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.