वाया नदी में डूबे इंजीनियरिंग के छात्र प्रिंस की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज
समस्तीपुर, अगस्त 3 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के अंदौर गोपालिया घाट स्थित वाया नदी में सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र प्रिंस कुमार की डूबने से हुई मौत मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के पिता ने इसे दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए मोहिउद्दीननगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज के छ नामजद छात्रों एवं तीन अज्ञात साथियों समेत कुल नौ छात्रों को आरोपित किया गया है।
हत्या के आरोप दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बछवाड़ा थाना क्षेत्र के शिबूटोल निवासी मृतक के पिता बीपीन कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र प्रिंस कुमार को साथी छात्रों ने घूमने के बहाने मोहिउद्दीननगर ले आया और अंदौर गोपालिया घाट स्थित वाया नदी में सभी ने मिलकर उसे नदी मे डुबोकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.