समस्तीपुर, अगस्त 24 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड के दियारा क्षेत्र में गंगा और उसके सहायक वाया नदी में पानी बढ़ने से प्रखंड के दियारा के चार पंचायत सहित बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड की बड़ी आबादी बाढ़ की चपेट से घिर गई। पानी खेतों में लगी फसल को डुबोने के साथ घरों में भी प्रवेश कर गया है। जिसके कारण दियारा के खेतों में लगी हरी मिर्च, हरी सब्जी के साथ धान, मकई आदि डूबने लगी है। वहीं प्रखंड के मऊ धनेशपुर दक्षिण, शेरपुर, मरवा गोपालपुर और बाजिदपुर पंचायत के दियारा भाग में वाया नदी में पानी बढ़ने से लोग ऊंचे स्थानों की तलाश में लगे हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सहदेई और देसरी में घरों में घुसा पानी, सड़क पर चल रही नाव मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह ने बताया कि पंचायत का वार्ड 13 बाढ़ के पानी से घिर गया है। अधिकांश जगहों में घरों में पानी का प्रवेश हो गया है। फ...