एटा, अप्रैल 1 -- क्षेत्र के ग्राम अमरोली रतनपुर में ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचित किया। बिजली विभाग ने शटडाउन करवाया। आग लगने के कारण वायर में स्पार्किंग होना बताया जा रहा है। अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अमरोली रतनपुर में सड़क के किनारे डबल पोल पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ। वायर मे स्पार्किंग हो रही थी। स्पार्किंग होते होते ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर भी आग की चपेट में आ गया। ट्रांसफार्मर के नीचे झाड़ियां, सामान में आग पहुंचने लपटे निकलने लगी। ट्रांसफार्मर से उठती तेज लपटों से दहशत का माहौल बना गया। घटना की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हुए। उन्होंने तत्काल एसडीओ अलीगंज को सूचित किया। एसडीओ ने घटना की सूचना पर तत्काल लाइन शटडाउन करवाया। आग पर काबू पाया गया। कोई भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.