प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- गौरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को इलेक्ट्रानिक पोल के वायर में गड़बड़ी की वजह से ट्रैक पर दो ट्रेन करीब ढाई घंटे रूकी रहीं। मरम्मत के बाद दोनों ट्रेन रवाना की गईं। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल आगमन ट्रेन शुक्रवार को गौरा रेलवे स्टेशन पर 11 बजकर 30 मिनट पर पहुंची। अचानक यह ट्रेन स्टेशन के ट्रैक पर रूकी रही। उधर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की ओर से मुंबई सेंट्रल से वाराणसी को जाने वाली स्पेशल गौरा रेलवे स्टेशन से पहले क्रासिंग पर अचानक रुकी। यात्रियों को परेशान होना पड़ा। वहीं, गौरा स्टेशन से पहले क्रासिंग का फाटक बंद होने के बाद दो दर्जन गांव के राहगीरों को मुश्किल हुई। गौरा रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अमलेश कुमार ने बताया कि रेलवे के वायर में कुछ खराबी आई थी। करंट नहीं मिलने की वजह से पंजाब मे...