वायरस का यू-टर्न : इस बार वायरल बुखार में हावी दिख रहे स्वाइन फ्लू के लक्षण
मुरादाबाद, सितम्बर 4 -- मुरादाबाद। इस बार बुखार के वायरस ने अपना स्ट्रेन बदला है। वायरस में म्यूटेशन के चलते वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों में अलग लक्षण दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण कई मरीजों के स्वाइन फ्लू के संक्रमण से पीड़ित होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि वायरल बुखार का यह पीक सीजन है। सामान्यत: इस सीजन में तेज बुखार के साथ ही तमाम मरीज डेंगू व मलेरिया के लक्षणों के साथ सामने आते हैं। बुखार के साथ ही उल्टी, पेट में दर्द, मिचली आदि के लक्षण आते हैं और मरीजों की प्लेटलेट्स घटने के मामलों की झड़ी लग जाती है। इस बार तेज बुखार के साथ गले में दर्द, खराश और खांसी के लक्षण वाले मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। बुखार के हर दस में से आठ मरीज स्वाइन फ्लू के लक्षण के साथ पहुंच रहे हैं。 यह भी पढ़ें- Gridih News: स्वाइन फ्लू की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.