नई दिल्ली, मार्च 21 -- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स के चर्चे हो रहे हैं। फिल्म के अंत में हमजा भारत में आतंक फैलाने वाले मेजर इक़बाल की बुरी तरह से हत्या करता है। एक सीन में वो पट्रोल के टैंक में उसे अधमरा छोड़ स्टाइल में लाइटर से आग लगा देता है। फिल्म के सबसे खास सीन में से मेजर इक़बाल की डेथ वाला ये सीन है। लेकिन अब सोशल मीडिया यूजर्स इस सीन की तुलना साल 2007 में आई फराह खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ओम शांति ओम से कर रहे हैं। दरअसल, उस फिल्म में अर्जुन रामपाल का किरदार मैडी, शांतिप्रिया की हत्या भी कुछ इसी तरह आग लगाकर करता है। यूजर्स ने मीम वीडियो वायरल करते हुए इसे रणवीर का दीपिका के लिए बदला बताया है।यूजर्स ने ढूंढ निकाला ये खास कनेक्शन ये वीडियो सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स के फन के लिए बनाया गया है। इस वीडियो में दो सीन नज...