वायरल हेपेटाइटिस को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट
रुद्रपुर, जून 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सितारगंज के नयागांव में वायरल हेपेटाइटिस के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल में रोकथाम और उपचार के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक जिला अस्पताल में वायरल हेपेटाइटिस का कोई भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। लोगों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, साफ-सफाई बनाए रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग ने इबोला को लेकर सभी जिलों को जारी किया अलर्ट ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.