नई दिल्ली, फरवरी 16 -- सुपरस्टार शाहरुख खान की अगली फिल्म 'किंग' की सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा है। फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं, लेकिन उबसे भी ज्यादा गॉसिप्स फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर रहे अभिषेक बच्चन की हो रही है। लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे थे कि अभिषेक बच्चन इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे। अब अभिषेक बच्चन के एक हालिया लुक ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है। अभिषेक बच्चन को हाल ही में एक नए और काफी रफ लुक में देखा गया, जिसे फिल्म 'किंग' के लिए उनका ऑफिशियल ट्रांसफॉर्मेशन माना जा रहा है। अभिषेक के इस नए अवतार ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है।नेगेटिव रोल में नजर आएंगे जूनियर बी अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में कई मुश्किल रोल किए हैं, लेकिन 'किंग' में उनका रोल काफी अ...