मैनपुरी, सितम्बर 3 -- वायरल फीवर और स्वाइन फ्लू की दहशत लगातार बढ़ रही है। वायरल फीवर के शिकार मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल, कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में बुखार पीड़ित मरीजों की भरमार है। बुखार से पीड़ित चल रहे नवीगंज क्षेत्र के ग्राम छबीलेपुर निवासी अधेड़ की मौत हो गई। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू हो गई है। चार संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं, और उन्हें जांच के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। स्वाइन फ्लू को लेकर सीएमओ ने जिले के अस्पतालों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू का मरीज आने पर स्वास्थ्य विभाग को करें सूचित वायरल फीवर से पीड़ित चल रहे छबीलेपुर निवासी 55 वर्षीय रामविलास कश्यप की गुरुवार को मौत हो गई। रामविलास नवीगंज पुलिस चौकी का रसोइया था और पुलिस ...