वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा
समस्तीपुर, जुलाई 16 -- समस्तीपुर। जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश होने से वायरल संक्रमण, मौसमी बुखार और टाइफाइड के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले दो सप्ताह से सदर अस्पताल सहित जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे अधिक प्रभावित बच्चे, किशोर और बुजुर्ग हो रहे हैं।
मौसमी बीमारियों का बढ़ता प्रकोप सदर अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 50 मरीज वायरल संक्रमण, तेज बुखार, टाइफाइड और मौसमी बीमारियों जैसे लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम के अचानक बदलने के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे संक्रमण तेजी से फैल रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.