अमरोहा, मई 5 -- मौसम में बदलाव के साथ वायरल मामले बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में खांसी, जुकाम, नजला, बुखार और डायरिया के मरीजों की अस्पतालों में भीड़ बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1742 मरीजों के पर्चे बने। इनमें 1541 नए मरीजों की मरीजों की आमद दर्ज की गई। उधर, शहर सीएचसी की ओपीडी में भी मरीजों की लंबी कतार लगी। मई माह की शुरुआत में ही कभी बारिश तो कभी भयंकर लू के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चला रहा है। मौसम में अचानक बदलाव से मौसमजनित और संक्रामक बीमारियों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अस्पतालों में खांसी, जुकाम, नजला, बुखार, डायरिया, त्वचा की एलर्जी, आंतों और फेंफडों के संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल समेत शहर सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी। इनमें छोटे बच्चों...