कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर, संवाददाता। सड़क पर लाठी-डंडा लेकर गुंडई कर युवक को पीट रहे दबंगों का 28 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बेकनगंज इलाके का बताया जा रहा है, जहां ईद की खरीददारी करने गए दो दोस्तों को दबंगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर से पीटा। वीडियो के बाद हरकत में आई बेकनगंज पुलिस ने छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर रही है।जूही नहरिया निवासी मो.मुस्ताक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में जिक्र किया है कि 19 मार्च की रात वह अपने दोस्त रहमान के साथ ईद की खरीददारी करने बेकनगंज बाजार गए थे। खरीदारी के दौरान रईश, अस्सू, मोहसिन, आजम, नवाब और अयान अचानक दुकान आ धमके और दोस्त रहमान से गालीगलौज कर लात-घूंसों, बेल्टों से बुरी तरह पीटने लगे। दोस्त को बचाने के प्रयास में दबंग दोनों को दुकान के ब...