हल्द्वानी, मार्च 31 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता क्षेत्र से दुखद मामला सामने आया है। इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो से आहत होकर एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और इसी दबाव में उसने सल्फास खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बिंदुखत्ता के रावत नगर निवासी दीपक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले दीपक बाजार से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी स्कूटी की डिग्गी खुलवाई और उसमें रखे कच्ची शराब के टेट्रा पैक का वीडियो बना लिया। यह भी पढ़ें- रोडरेज में मारे गए ब्रिगेडियर के पीछे जेन-जी क्लब विवाद, घात लगाए थे बदमाशग्रामीणों ने वीडियो इंटरनेट पर डाला परिजनों का आरोप है कि इस घटना का वीडि...