औरैया, अप्रैल 25 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अटसू कस्बे के पास एक गेस्टहाउस के निकट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवकों की पुलिस से झड़प दिखाई दे रही है। हालांकि इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि गश्त के दौरान अटसू क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक भागने लगे। पीछा कर पकड़े जाने पर वे पुलिस से उलझ गए। पकड़े गए युवकों की पहचान बरवाई निवासी हर्ष पुत्र उदल सिंह कठेरिया और कांकरपुर (इकदिल) निवासी दीपांशु पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने बताय...