मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वायरल वीडियो में बिचौलिए के जरिए पांच हजार रुपये घूस लेते दारोगा के दिखने के मामले में पीयर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें दारोगा अभिनंदन कुमार और बिचौलिया रामकुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। एफआईआर दर्ज होने से पहले ही आरोपित दारोगा अंडरग्राउंड हो गया। वह वरीय अधिकारी के पास भी अपने सफाई में बयान देने के लिए नहीं आ रहे हैं। मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने जब उसे बयान देने के लिए हाजिर होने के लिए कॉल किया तो उन्होंने मोबाइल बंद कर लिया।पीयर थाने के नूनफरा निवासी शत्रुघ्न राम के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। शत्रुघ्न ने पुलिस को बताया है कि दारोगा द्वारा घूस लिए जाने का मामला दो साल पुराना है। दो साल पहले उसने दारोगा को घूस देते हुए यह वीडियो बनाया ...