वायरल वीडियो मामले में डीईओ ने एचएम को किया तलब
बेगुसराय, मई 14 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। सोशल मीडिया पर अवध उगाही करने के वायरल वीडियो पर जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने संज्ञान लेते हुए उच्च माध्यमिक विद्यालय दादुपुर के प्रधानाध्यापक रवि कुमार को तलब किया है। डीईओ ने प्रधानाध्यापक को भेजे गए पत्र में कहा है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीसी निर्गत कर अभिभावक या छात्रा को प्राप्त करवाने में पैसा लेते हुए आपका वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त कृत विभागीय छवि को धूमिल करने के साथ ही विभाग के नियमों का उल्लंघन, आपके मनमानेपन तथा स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। डीईओ ने एचएम को लौटती डाक से तुरंत ही स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है, अन्यथा की स्थिति में एचएम पर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- युवा 2
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.