वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे
हरिद्वार, जून 4 -- सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रोड़ीबेलवाला क्षेत्र की एक पार्किंग का बताया जा रहा है, जहां एक युवक के हाथ बांधकर उसके साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने की कार्रवाई की है। साथ ही कर्मचारियों का सत्यापन न कराने पर पार्किंग संचालक के खिलाफ भी पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है। बीते बुधवार को तीन जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ लोग एक युवक के हाथ बांधकर मारपीट करते दिखाई दिए। वीडियो सामने आते ही कोतवाली नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश तेज कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मारपीट की घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.