मथुरा, अप्रैल 4 -- मथुरा जनपद में एक संत से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। गोवर्धन क्षेत्र के भरना खुर्द स्थित सूर्य नारायण मंदिर में रह रहे संत गौरांग कृपा सिंधु दास बाबा ने वायरल वीडियो को भ्रामक बताते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया है। बाबा ने बताया कि राधाकुंड स्थित उनकी गुरु बहन सर्वगुना गौरंगी देवी दासी के यहां प्रसाद ग्रहण करने के दौरान का वीडियो फेसबुक लाइव किया गया था, जिसे किसी व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से प्रस्तुत कर मांसाहार से जोड़कर वायरल कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे और उनके साथ मौजूद साधु शुद्ध शाकाहारी प्रसाद ही ग्रहण कर रहे थे। बाबा ने कहा कि वे पिछले 40 वर्षों से सनातन परंपरा का पालन कर रहे हैं और भरना खुर्द में 15 वर्षों से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.