शाहजहांपुर, अगस्त 26 -- शाहजहांपुर। नगर निगम के भाजपा पार्षदों का कथित तौर पर गंगाजल हाथ में लेकर निगम की कमाई में हिस्सेदारी की कसम खाने वाला वीडियो दोबारा वायरल होने के मामले में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने भाजपा के सभी संबंधित पार्षदों से स्पष्टीकरण लेने का आदेश मेयर अर्चना वर्मा को दिया है। मंत्री ने बताया कि पर वायरल वीडियो में नजर आ रहे पार्षदों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनसे पूछा गया है कि वे किन परिस्थितियों में वहां मौजूद थे और बैठक में उनकी मौजूदगी का क्या कारण था। मंत्री ने स्पष्ट किया है कि पार्षदों के स्पष्टीकरण मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: गंगाजल लेकर निगम की कमाई में हिस्सेदारी की खाई कसम मंत्री की सख्ती के बाद अब पार्षदों के...