प्रयागराज, मई 9 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में महिला जूनियर डॉक्टरों के कथित रैगिंग का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर कॉलेज जूनियर महिला डॉक्टरों से पूछताछ चल रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग की घटना से भले इंकार किया है लेकिन वीडियो वायरल किसने और क्यों वायरल किया इसकी खोजबीन चल रही है। वायरल वीडियो को लेकर प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने महिला छात्रावास की मुख्य वार्डन डॉ. अर्चना कौल से संबंधित वायरल वीडियो के बारे ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। हालांकि छात्राओं ने लिखकर दे दिया है कि उनके साथ कोई रैगिंग नहीं हुई है। एक मिनट के वायरल वीडियो में जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट व मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- कानून और कोर्ट के आदेशों के बावजूद भारत में नहीं थमी रैगिंग वीडियो में द...