प्रयागराज, मार्च 24 -- फाफामऊ के चंदापुर गांव में सोमवार दोपहर हुए दर्दनाक कोल्ड स्टोर हादसे का एक 58 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कोल्ड स्टोर में काम करने वाले मजदूरों ने ही हादसे से ठीक पहले बनाया। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में इमारत की हालत को लेकर मजदूरों के बीच चिंता साफ दिखाई दे रही है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि मजदूरों को हादसे की आशंका पहले ही हो गई थी। इसी वजह से ज्यादातर मजदूर समय रहते बाहर निकल गए। हालांकि, जिन चार मजदूरों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए, वे उस समय कोल्ड स्टोर के अंदर आराम कर रहे थे और बाहर नहीं निकल पाए। घटना के बाद यह वीडियो जांच का अहम आधार बन गया है। पुलिस और प्रशासन वीडियो की सत्यता की पड़ताल कर रहे...