नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। द्वारका इलाके में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कैब चालक को गिरफ्तार किया है। वीडियो में चालक को द्वारका एक्सप्रेसवे पर भरथल चौक के पास गलत दिशा में गाड़ी चलाते हुए देखा गया था। जब राहगीरों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह कार से उतरकर लोगों को धमकाने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मंगलवार को द्वारका सेक्टर-23 थाने में कांस्टेबल संजय की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस में तैनात कांस्टेबल संजय ने शिकायत में बताया कि एक कैब चालक गलत दिशा में तेजी से वाहन चला रहा था। वहां मौजूद लोगों ने उसका विरोध किया और गाड़ी सही चलाने के लिए कहा, तो वह गाड़ी से उतर कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.