वायरल वीडियो के विरोध में सड़कों पर उतरा अभाविप, कार्रवाई की मांग
जमुई, सितम्बर 23 -- जमुई । नगर संवाददाता नाबालिग छात्र-छात्रा को रास्ते में रोककर कथित अभद्र व्यवहार और छेड़खानी किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को जमुई में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर में मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। अभाविप कार्यकर्ता विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचे। हाथों में तख्तियां और नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। समाहरणालय पहुंचने के बाद कार्यकर्ता मुख्य गेट के सामने बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- जमुई में छात्रा से बदसलूकी के विरोध में अभाविप का प्रदर्शन कार्यकर्ताओं का कहना था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.