वायरल वीडियो के मामले में हटाई गई रोजगार सेवक
जहानाबाद, जून 5 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। घोसी प्रखंड के लखावर पंचायत में मनरेगा की योजना कमीशन लेने संबंधी वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की गई है। डीडीसी डॉ प्रीति ने लखावर पंचायत के रोजगार सेवक संगीता कुमारी को लखावर पंचायत से हटाते हुए प्रखंड मुख्यालय में तत्काल योगदान करने का निर्देश दिया है। वहीं राजीव कुमार नामक रोजगार सेवक को लखावर पंचायत की जवाबदेही दी गई है। वायरल वीडियो घोसी प्रखंड के लखावर पंचायत का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में रोजगार सेवक संगीता कुमारी एवं पंचायत क्षेत्र के थल्लू बिगहा गांव का एक व्यक्ति बिट्टू कुमार के बीच मनरेगा की योजनाओं के बीच कमीशन का हिसाब किताब किया जा रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में रोजगार सेवक के पति मुकेश कुमार, जो वर्तमान में रतनी फरीदपुर प्रखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.