फतेहपुर, अगस्त 18 -- फतेहपुर,संवाददाता। एआरटीओ दफ्तर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए युवक का ब्लाग वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की किरकिरी हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग डैमेज कंट्रोल में जुटा है। युवक की इंस्टाग्राम आईडी से डाला गया वीडियो अब दिख नहीं रहा है। हालांकि कई लोगों ने उसे पहले ही डाउनलोड कर लिया था, जो लगातार वायरल है। युवक भी सामने आने से कतरा रहा है।बता दें कि सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक दिख रहा है। जो अपना नाम भूपेंद्र बताता है। वह बताता है कि अपनी हार्वेस्टर मशीन के पंजीयन के लिये कागज लेने आया था। उससे दफ्तर में ओरिजनल कागज देने के बदले 25 हजार रुपये मांगे गए थे। जिसमें से उसने 10 हजार दे दिये हैं। 15 हजार रुपये वह बाद में देगा। युवक यह भी दावा करता है कि उसने आज चुपच...