बदायूं, जुलाई 1 -- मुहर्रम के जुलूस के मार्ग पर व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस और एक युवक के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठे। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में मुहर्रम जुलूस से पहले बिजली के तारों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस हो गई। यह भी पढ़ें- वायरल वीडियो के बाद युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई बहस का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई...