हाथरस, फरवरी 12 -- सादाबाद|कस्बा में एक प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता की खराब मिठाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य विभाग हरकत में आ गया। वीडियो में मिठाई की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे तथा शिकायतकर्ता ने विभाग को मौखिक सूचना भी दी थी।शिकायत के बाद बुधवार दोपहर एफएसएसएआई अधिकारी युद्घवीर सिंह अपनी टीम के साथ कस्बा स्थित श्याम बाबा मिष्ठान भंडार पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुकान से मिल्क केक का नमूना लिया। इस दौरान शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुलाया गया।अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता अपने साथ खराब मिठाई के केवल चार पीस लाए थे, जो जांच के लिए पर्याप्त नहीं थे। नियमानुसार लगभग एक किलोग्राम मिठाई का नमूना लिया जाता है। इसलिए विभाग ने दुकान पर मौजूद मिठाई से ही सैंपल लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है एफ...