इटावा औरैया, जून 11 -- सैफई। ग्राम विष्णुपुर में लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान तमंचा और कारतूसों की पेटी के साथ पहुंचे वृद्ध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार रविवार रात ग्राम विष्णुपुर निवासी चंद्र और उनके पुत्र लवकुश व सुखबीर के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान गांव का ही तिलक सिंह हाथ में तमंचा और कमर पर कारतूसों की पेटी बांधे मौके पर पहुंच गया। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी ग्रामीण ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की तलाश की गई। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया गुर...