प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- विपक्षियों ने दो महीने पहले महिला से मारपीट की। लेकिन महिला की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। महिला की प्रताड़ना का आरोप लगाने वाला एक वीडियो वायरल हुआ तो उसकी जांच कराकर पुलिसवालों ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बसीरपुर निवासी विजय बहुगुणा प्रजापति की पत्नी ममता देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। ममता अपने बच्चों के साथ घर में रहती है। दो महीने पूर्व विपक्षियों ने उसे मारा पीटा। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय पुलिस से की लेकिन आरोप है कि दबाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें ममता देवी ने प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। मामले को संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने जांच कराई तो ...