औरैया, मई 26 -- अजीतमल, संवाददाता। सोशल मीडिया पर सोमवार देर शाम वायरल हुए मारपीट के एक वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में मोहल्ला नवीन नगर अटसू निवासी ऋषि कुमार पुत्र रामनरेश ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित के अनुसार वह जेसीबी चलाने का काम करता है। सोमवार रात वह गढ़िया ओवरब्रिज के पास जेसीबी खड़ी कर बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि ओवरब्रिज के अंडरपास के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ऋतिक दुबे, पवन दुबे, गिरजे...