इटावा औरैया, मई 31 -- इटावा। कचहरी परिसर में जुआ खेले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और पुलिस कर्मी के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ऊसराहार थाने में तैनात सिपाही अनिरुद्ध साहू को कचहरी परिसर में जुआ खेलने से जुड़े वायरल वीडियो के मामले में निलंबित किया गया है। वहीं, भरथना कोतवाली में तैनात सिपाही आशुतोष मिश्रा को शिकायतों और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। दोनों मामलों में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कचहरी परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ लोग त...