हरदोई, फरवरी 1 -- संडीला (हरदोई), संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईपीएल (इंडिया पेस्टीसाइड लिमिटेड) फैक्टरी में भाप का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। धुएं का गुबार उठते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पेस्टीसाइड बनाने वाली कंपनी आईपीएल में रविवार दोपहर गैस रिसाव की सूचना पर फैक्टरी पहुंचे तहसीलदार अमित यादव ने बताया कि डिस्टलेशन रिएक्टर के जैकेट पर वेल्डिंग ज्वाइंट की जगह से भाप का रिसाव हुआ है। घटना में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। किसी जहरीली गैस का रिसाव नहीं हुआ है। फैक्टरी के एचआर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि रिएक्टर जैकेट पर ज्वाइंट की जगह से रिसाव हुआ है। घटना में रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.