वायरल वीडियो : शिक्षामित्र ने मेरा जीना दुश्वार कर दिया.. जान दे रही हूं
उन्नाव, मई 15 -- उन्नाव, संवाददाता। मैं पूरे होशो-हवास में खुदकुशी कर रहीं हूं..इसके जिम्मेदार पुष्कर बाजपेई हैं। उन्होंने मुझे बहुत ज्यादा परेशान करके रखा है..दो-ढाई साल हो गए। छह-आठ महीने से तो मेरी जिंदगी दुश्वार कर दी है, अब हम थक गए हैं। यह कहते हुए एक शिक्षिका ने एक मिनट 11 सेकेंड का वीडियो बनाया। इसके बाद स्कूल में ही जहर खा लिया। शिक्षिका के गिरते हुए हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बदरका प्रथम में तैनात अविवाहित शिक्षिका नरजिस सुल्ताना ने गुरुवार को स्कूल परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने से पहले उन्होंने एक मिनट 11 सेकेंड का एक वीडियो ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.