वायरल वीडियो : मोबाइल की रोशनी में सफाई कर्मी ने महिला के सिर में लगाए दस टांके
हमीरपुर, मई 30 -- भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर), संवाददाता। मोबाइल की रोशनी में एक सफाई कर्मचारी ने महिला का फटा सिर 10 टांके लगाकर सिल दिया। कपड़े सिलने वाली कैंची से टांके का धागा काटा। भरुआ सुमेरपुर पीएचसी में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।इमिलिया मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय सूरजमुखी ने बताया कि उनका पड़ोसी से विवाद हो गया था। मारपीट में सिर फट गया तो परिजन भरुआ सुमेरपुर पीएचसी ले गए। आंधी-तूफान आने की वजह से पीएचसी की बिजली गुल थी और डॉक्टर भी नहीं थे। यह भी पढ़ें- मोबाइल की रोशनी में घायल वृद्धा के सिर में सफाई कर्मी ने लगाए दस टांके, वीडियो वायरल साथ में आए सिपाहियों ने तीमारदारों से फोन की टॉर्च जलवाई। इसके बाद सफाई कर्मचारी पप्पू सूरजम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.