झांसी, जून 1 -- झांसी, संवाददाता। मऊरानीपुर में भाजपा नेता के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंग्रेजी शराब की दुकान के अंदर घुसकर सेल्समैन को जमकर पीटा। बीच-बचाव करने आए अन्य कर्मचारियों से भी नोकझोंक हुई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सेल्समैन की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।मोहल्ला साबुनग्राम निवासी मोहित राय ने बताया कि वह आंबेडकर तिराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। 29 मई की आधी रात झांसी से आशीष गुप्ता शराब की गाड़ी लेकर आया था। यह भी पढ़ें- बीजेपी नेता के बेटे की दबंगई; शराब सेल्समैन को दुकान में घुसकर पीटा, वीडियो बनाने से रोकने पर भड़का मऊरा...